ए रॉयल रिवाइवल: फैशन में फिर लौटी मुगलिया शान
जब क्लासिक ब्यूटी, सिनेमा की भव्यता और पारंपरिक कढ़ाई एक साथ मिलें — तो तैयार होती है, एक ऐसी कलेक्शन जो ट्रेंड नहीं, बल्कि विरासत से प्रेरणा लेती है। फैशन डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल की नई कलेक्शन “मुगल-ए-आजम” एक शानदार फैशन ट्रिब्यूट है, उस युग को समर्पित, जहां मधुबाला की नजाकत और अनारकली का सिल्हूट फैशन की परिभाषा बन गया था।
जब सिनेमा और कुट्योर मिलें
इस कलेक्शन की प्रेरणा हैं, सिनेमा की सबसे हसीन और ग्रेसफुल अदाकारा मधुबाला, जिनकी "अनारकली" आज भी शाही नफासत की मिसाल है। प्रज्ञा ने इस रॉयल लुक को आधुनिक ट्विस्ट देते हुए तैयार किया है — जॉर्जेट और ड्यूपियन सिल्क पर गोल्डन जरी, पारंपरिक गोटा-पट्टी, मोती, ज़रदोजी, कारदाना और सिल्वर वर्क की बारीकियां इस कलेक्शन को एथनिक ग्लैमर का परफेक्ट नमूना बनाती हैं।
"मेरे लिए मधुबाला एक अहसास थीं – नज़ाकत और गरिमा की चलती-फिरती तस्वीर," प्रज्ञा बताती हैं। “मैं चाहती थी कि हर परिधान में वही रॉयल भावना झलके।”
हाथों से बुनी हुई विरासत
इस कलेक्शन की सबसे ख़ास बात यह है कि हर कढ़ाई, हर डिज़ाइन खुद प्रज्ञा के हाथों से की गई है। उनके अनुसार, "मशीन से बना फैशन परफेक्ट हो सकता है, लेकिन उसमें आत्मा नहीं होती। हाथों से बनी हर कढ़ाई एक कहानी कहती है।" हर आउटफिट एक जज्बात है — जैसे इतिहास को पहन लिया गया हो।
पेस्टल से लेकर वेलवेट तक का ख्वाब
यह कलेक्शन समर वेडिंग्स के लिए सॉफ्ट पेस्टल शेड्स में सजी अनारकलीज भी पेश करता है, तो वहीं विंटर फंक्शन्स के लिए रिच वेलवेट और रॉयल रेड्स में भारी कढ़ाई वाले एथनिक लुक्स। फ्लोई दुपट्टे, एम्ब्रॉयडर्ड केप्स और एंगरखा स्टाइल कुर्तियां इस कलेक्शन को परंपरा और ग्लैमर का अनोखा लुक देखने को मिलता है।
18000/-
12000/-
Tehzeeb E Hindustan- वेलकम टू फैशन विद फीलिंग्स
प्रजा टिबरीवाल की लेटेस्ट कलेक्शन 'तहजीब-ए-हिंदुस्तान' क्लासिक विरासत और मॉडर्न कुट्योर का एक पावरफुल फ्यूजन है। ताजमहल की शाश्वत सुंदरता से इंस्पायर्ड यह कलेक्शन हर एंगल से रॉयल, हर थ्रेड में एलिगेंस और हर डिटेल में डिजाइन इंटेलिजेंस का आइकॉन है। ये सिर्फ एक कलेक्शन नहीं है, बल्कि एक एस्थेटिक एक्सपीरियंस है। हर आउटफिट, हर ड्रेप, हर सिल्हूट – एक स्टोरी बयां करता है। प्रज्ञा ने इंटरनेशनल फैशन क्वीन Guo Pei से इंस्पिरेशन ली है, जिनके कलेक्शंस में ग्रैंडियर और ड्रामा का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसी विजन को इंडियन कल्चर के साथ ब्लेंड कर उन्होंने रचा ‘तहजीब-ए-हिंदुस्तान’ – एक फैशन लव लैटर, जो ताजमहल जैसी अमर मोहब्बत को वियरएबल आर्ट में बदलता है।
इस कलेक्शन में आपको मिलेंगे शियर सीक्विन फैब्रिक्स हर लुक को एक ग्लोइंग और गॉडेस वाइब देते हैं, वहीं डोम्स और मीनारों से प्रेरित हैंड एंब्रॉयडरी आउटफिट में आर्किटेक्चरल डिटेलिंग का खूबसूरत अभिव्यक्ति करती है। जरी, मोती, जरदोजी और कारदाना वर्क की ड्रीमी लेयर्स इसे और भी खास बना देती हैं। फ्लोई केप्स और स्ट्रक्चर्ड ड्रेप्स इस कलेक्शन को रॉयल्टी और फेमिनिन चार्म का परफेक्ट बैलेंस देती हैं, जो हर महिला को एक एथेरियल प्रेजेंस से सराबोर कर देती है।
एक इमोशनल कनेक्ट
प्रज्ञा कहती हैं, “मेरे लिए फैशन सिर्फ आउटफिट्स नहीं, बल्कि एक इमोशनल कनेक्ट है – जो पहनने वाले की पर्सनैलिटी और उसके कल्चर को सेलिब्रेट करता है।” ‘तहजीब-ए-हिंदुस्तान’ उन फैशन फॉरवर्ड वीमेन के लिए है, जो हर अपीयरेंस में क्लास, कंटेंट और करिश्मा चाहती हैं। ये कलेक्शन नहीं, एक मूड है। एक वाइब है। एक स्टाइल स्टेटमेंट है, जो कहता है, "I wear stories, not just clothes."हर लुक एक चैप्टर है, हर डिटेल एक एहसास। वेलकम टू फैशन विद फीलिंग्स।
Guo Pei एक मशहूर इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर
Guo Pei एक मशहूर इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर हैं, जिनके कपड़े बहुत शाही, दिखावटी और दिल को चौंका देने वाले होते हैं। उनका हर आउटफिट ऐसा लगता है, जैसे किसी राजसी कहानी से निकला हो — बहुत सारे डीटेल्स, हैवी कढ़ाई, और एक अलग ही अंदाज।
10500/-
12000/-
22000/-
15550/-
#प्रज्ञाटिबरीवाल का #रफलसाड़ी कलेक्शन – ✨स्प्रिंग फेयरी का जादू ✨
फ़ैशन की चमकदार दुनिया में हर बार कुछ नया और यूनिक पेश करने वाली डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल एक बार फिर लाई हैं, ऐसा कलेक्शन, जो हर महिला को एक Spring Fairy में तब्दील कर देता है।
#रफलसाड़ी साड़ी – पारंपरा और मॉडर्निटी का परफ़ेक्ट फ्यूज़न
यह सिर्फ़ एक परिधान नहीं, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट है। फ्लोई जॉर्जेट, लक्स क्रेप और सैटिन जैसे फैब्रिक्स पर बने लेयर्ड रफल्स इसमें जोड़ते हैं ड्रामा, वॉल्यूम और प्लेफुल चार्म, जो हर नजर को अपनी ओर खींच लेता है।
कलेक्शन की खासियतें:
बॉर्डर, पल्लू और प्लीट्स पर फ्रिल्स का यूनिक और ट्रेंडी टच
ईज़ी-टू-वियर, बेल्ट स्टाइलिंग के साथ और भी कॉन्टेम्परेरी
डेस्टिनेशन वेडिंग्स, कॉकटेल पार्टीज और ग्लैम ईवनिंग्स के लिए परफेक्ट
क्लासिक इंडियन सिलुएट में यंग वाइब और ग्लैमरस अपील का कॉम्बिनेशन
आप इसे जींस या लेगिंग्स पर भी कैरी कर सकती हैं, जिससे हर आउटफिट बन जाए अल्ट्रा–मॉडर्न और ट्रेंडी।”
प्रज्ञा टिबरीवाल का यह कलेक्शन हर स्टेप को बना देता है एक रैंप वॉक मोमेंट। यह उन महिलाओं के लिए है जो परंपरा को अपनाते हुए भी मॉडर्न और ग्लोबल लुक चाहती हैं ।
अगर आप अपने स्टाइल में एलेगेंस, ड्रामा और ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं – तो यह कलेक्शन आपके लिए एक मस्ट-हैव फ़ैशन ट्रेंड है।
7500/-
9500/-
19500/-
5000/-